spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम:जींद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी दी, कार्यकर्ता गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां




हरियाणा भाजपा ने 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। जींद जिले के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश भर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृष्ण बेदी ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। देशभर में 10 लाख से अधिक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। स्थापना दिवस के बाद 7 से 12 अप्रैल तक ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान चलाया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल तक चलेगा ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। वहीं 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव मनाया जाएगा। 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान इस दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और शाम को दीपोत्सव आयोजित होगा। इसके बाद, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गोष्ठियां और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 से 20 अप्रैल तक ‘विचार प्रसार अभियान’ चलेगा 15 से 20 अप्रैल तक ‘विचार प्रसार अभियान’ चलेगा, जिसका उद्देश्य डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। 15 अप्रैल से 15 मई तक ‘महाप्रशिक्षण अभियान’ आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में 36 घंटे का यह महाप्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, शमशेर उर्फ काला वाल्मीकि और हरिकेश चहल भी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles