spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ हकेवि ने बढ़ाई पीजी दाखिले के आवेदन की डेट:20 जून से खुलेगी करेक्शन विंडो; 23 को जारी होगी मेरिट लिस्ट




हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून तक आवेदन कर सकेंगे, पहले यह तिथि 12 जून थी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पंजीकरण में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 20 से 21 जून तक खुली रहेगी। इसमें अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि इस तिथि विस्तार से दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। 43 कार्यक्रमों में कुल 1457 सीटें उपलब्ध विश्वविद्यालय की दाखिला समिति के डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि सीयूईटी 2026 के तहत स्नातकोत्तर के 43 कार्यक्रमों में कुल 1457 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद यह पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहली काउंसलिंग की सूची 23 को जारी डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार सूची 23 जून को जारी होगी, जिसके आधार पर संबंधित कार्यक्रमों में दाखिले दिए जाएंगे। पात्र आवेदक https://cuhcuet.samarth.edu.in/pg/index.php पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles