spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बरनाला में युवक ने जहर खाकर दी जान:पत्नी से था परेशान, वाइफ समेत तीन लोगों पर केस दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच




बरनाला में पत्नी से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता के बयान और जांच के आधार पर की गई है। यह मामला करमजीत कौर पत्नी राम सिंह, निवासी गांव संधू कलां द्वारा दर्ज करवाया गया। शिकायत में मनजीत कौर पत्नी मनप्रीत सिंह (हाल निवासी नैनवाल), करमजीत कौर पत्नी बलजिंदर सिंह निवासी नैनवाल और बलजिंदर सिंह निवासी नैनवाल को नामजद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बू की शादी मनजीत कौर से हुई थी। बताया गया कि शादी के बाद मनजीत कौर और मनप्रीत सिंह के बीच लगातार विवाद रहने लगा था। पत्नी पर अक्सर झगड़ा करने का आरोप आरोप है कि मनजीत कौर अक्सर झगड़ा करती थी और प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा लेने की धमकी देती थी। इसी तनाव के चलते मनप्रीत सिंह खेत में गया, जहां उसने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles