spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में जिम संचालक को गोलियों से भूना, मौत-VIDEO:पीठ-सिर में 10 राउंड फायर किए, युवती भी घायल; कुछ दिन पहले लव मैरिज हुई




हरियाणा के हांसी में फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे के करीब बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर किए। हमलावरों ने जिम संचालक पर 5 सेकेंड में नजदीक से पीठ-सिर में गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के दौरान वार्म-अप कर रही एक युवती शिखा भी छर्रे लगने के कारण घायल हो गई। उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस वक्त जिम संचालक का मर्डर हुआ है वह फव्वारा चौक के नजदीक बनी दुकानों के रैप पर लड़के-लड़कियों को एक्सराइज करवा रहा था। हमलावार बाइक पर आए और उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। कुछ दिन पहले लव मैरिज हुई, युवती परिजनों पास रह रही मृतक जिम संचालक की पहचान कपिल (25) के रूप में हुई, जो मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव का रहने वाला था और हांसी के शांति निकेतन में अभी रह रहा था। कपिल करीब 3 साल से हांसी में जिम चला रहा था। क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्बल के पास कुछ दिनों पहले ही कपिल ने अपनी रेड जिम शिफ्ट की थी। बताया जा रहा है कि कपिल की कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी और युवती अभी अपने परिजनों के पास रह रही थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रहे हैं। शहर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेकी करके आए थे बदमाश पुलिस के अनुसार मर्डर के तरीके से लग रहा है कि बदमाश पेशे से क्रिमिनल हैं और यह पूरी प्लानिंग के तरह आए थे। कपिल रोजाना इसी जगह पर जिम के लड़कों व लड़कियों को एक्सरसाइज करवाता था। बदमाशों ने इसकी पूरी छानबीन की हुई थी। गोली चलाने वाले बदमाश ने अपने पीछे बैग भी टांगा हुआ था। वो पूरी तैयारी करके आए थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है कि बदमाश किस तरफ भागे हैं। DSP बोले- 10 खोल मिले, कपिल इकलौता बेटा था हांसी डीएसपी विनोद शंकर का कहना है कि सुबह साढ़े 5 बजे की घटना है। पुलिस को करीब 6 बजे सूचना दी गई थी। पता चला कि दो युवक आए और फायरिंग करके चले गए। हम मौके पर जांच के लिए आए हैं। डीएसपी ने बताया कि मौके पर 10 गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि कपिल की मां से बातचीत हुई है मगर वह कोर्ट मैरिज से किसी तरह कोई विवाद से इनकार कर रहे हैं। कपिल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles