![]()
झज्जर जिले के चर्चित विजय सैनी हत्याकांड में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, झज्जर पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है और न ही आरोपी की पहचान सार्वजनिक की गई है। वहीं दूसरी ओर, हत्या के करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यही कारण है कि पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में लगातार नाराजगी बनी हुई है। परिवार का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उन्हें न्याय मिलने का भरोसा नहीं होगा। पुलिस की कई टीमें मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बावजूद इसके अब तक पुलिस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। इधर, पीड़ित परिवार लगातार प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। परिवार में बेटे सुनील सैनी का आरोप है कि मामले में कार्रवाई की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। पुलिस की ओर से फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर मुख्य आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आता है और विजय सैनी हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह कब सुलझती है।
Source link
झज्जर 10 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार:विजय सैनी हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा







