spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

धनबाद में बेकाबू ट्रैक्टर ने पांच को कुचला:मुर्गा दुकान के बाहर बैठे लोग हुए शिकार, दो की हालत गंभीर, लोगों ने किया सड़क जाम




धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी घायल फतेहपुर मोड़ स्थित एक मुर्गा दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर अचानक दुकान की ओर मुड़ गया और वहां बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और बिना समय गंवाए सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। वहीं अन्य तीन घायलों का भी इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने साहबगंज–गोविंदपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई और तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस के आश्वासन पर खुला जाम सूचना मिलते ही पूर्वी टुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जाम हटवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाकर घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिलाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles