spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बरवाला साइबर पुलिस ने 1.25 लाख बरामद किए:ऑनलाइन फ्रॉड कर हड़पी रकम, पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई, दो आरोपी जांच में शामिल




हिसार पुलिस को साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता मिली है। बरवाला साइबर हेल्प डेस्क ने एक साइबर धोखाधड़ी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई पूरी राशि बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देश पर दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान, साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण किया। इस जांच के आधार पर मामले में दो आरोपियों को शामिल किया गया। जांच के दौरान, आरोपी नवीन निवासी गांव बढ़ावर, जिला हिसार के कब्जे से 70 हजार रुपए बरामद किए गए। वहीं, दूसरे आरोपी दीपक निवासी गांव बढ़ावर, जिला हिसार के पास से 55 हजार रुपए की बरामदगी हुई। पुलिस ने बरामद किए कुल 1.25 लाख रुपए पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच और बैंकिंग लेनदेन के विश्लेषण के बाद साइबर ठगी से संबंधित कुल 1.25 लाख रुपए की राशि बरामद की गई। इस प्रकार, पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस दिलाने में सफलता मिली। पुलिस अधिकारियों ने साइबर हेल्प डेस्क बरवाला की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज करवाने से धनराशि की रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है। हिसार पुलिस साइबर अपराधियों पर लगातार निगरानी रख रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है। हिसार पुलिस की जनता से अपील हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी या संदिग्ध डिजिटल लेन-देन का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। समय पर दी गई सूचना से पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने और ठगी गई राशि वापस दिलाने में मदद मिलती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles