spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी अनाज मंडी में CM फ्लाइंग का छापा:यूरिया के 960 कट्टे अधिक मिले, रिकॉर्ड और स्टॉक में भी गड़बड़ी




रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को अनाज मंडी में खाद बीज विक्रेता की दुकान पर छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की लगातार दूसरे दिन छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान स्टॉक में यूरिया के 960 कट्टे अधिक मिले। कृषि विभाग के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान रिकॉर्ड में कई प्रकार की खामियां मिली। ओपीएस रिकॉर्ड के दौरान स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया। इससे पहले मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने तहसील कार्यालय में छापेमारी की थी। जहां जांच के दौरा 31 कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। रिकॉर्ड में कुल 1660 कट्टे मिले सीएम फ्लाइंग की टीम ने सूचना के बाद अनाम मंडी में दुकान नंबर 47 पर छापेमारी की। टीम ने दुकान में खाद के स्टॉक, बिलिंग और ओपीएस मशीन की जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड में कुल 1660 कट्टे मिले। रिकॉर्ड का मिलान करने पर स्टॉक में यूरिया के 960 कट्टे अधिक पाए गए। टीम ने इस दौरान डीएपी और यूरिया के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। किसानों ने लगाए आरोप स्टॉक में यूरिया के अधिक कट्टे मिलने पर व्यापारी कोई रिकॉर्ड भी पेश नहीं कर पाया। दुकानदार ने जो बिल दिखाए, उनका ओपीएस से मिलान नहीं हो पाया। जिसके बाद टीम ने पूरे रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया। सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे कई किसानों ने कम खाद देने के आरोप लगाए। टीम इंचार्ज दीनदयाल ने कहा कि सीए फ्लाइंग की कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार से जारी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles