spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आरएमएल विश्वविद्यालय के स्विमिंग पूल में डूबा इंटर का छात्र:14 फीट गहरे पानी में गया, लाइफगार्ड ने निकाला; अस्पताल में मौत




लखनऊ के आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय परिसर में बने स्विमिंग पूल में रविवार रात नहाने के दौरान इंटर के छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय उसका बड़ा भाई और दो अन्य युवक भी पूल में मौजूद थे। तभी छात्र गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। जानकारी होने पर उसे पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।2के आशियाना निवासी कुशाग्र भूषण (17) पुत्र अमित भूषण रविवार को अपने भाई व उसके दोस्त के साथ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में स्विमिंग करने गया था। इस दौरान अनियंत्रित होकर डूब गया। परिजनों के मुताबिक कुशाग्र ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। उसके पिता अमित भूषण एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट हैं। परिवार में मां प्रतिभा और बड़ा भाई प्रणव हैं। प्रणव ने बताया कि रविवार रात वो कुशाग्र और मोहल्ले के स्वाप्लिन व उत्कर्ष के साथ लोहिया विधि विश्वविद्यालय स्थित स्विमिंग पूल नहाने गए थे। चारों ने 300 रुपए का टिकट लिया और पूल में उतर गए। इस दौरान कुशाग्र अचानक 14 फीट गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कुशाग्र को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। मौके पर तैनात लाइफगार्ड्स तुरंत पहुंचे और कुछ ही मिनट में उसे बाहर निकाल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कुशाग्र नहाते हुए दिखाई दे रहा है। देर रात तक परिजनों या पूल संचालक की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles