spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में पुलिस रेड के दौरान निहंग की मौत:परिजनों का लाश रख प्रदर्शन, बोले- छाती पर लात मारी; पुलिस बोली- हार्ट अटैक आया




अमृतसर में पुलिस रेड के दौरान निहंग की मौत हो गई। पुलिस यहां उसके बेटे को पकड़ने के लिए गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने निहंग के साथ मारपीट की। उसके सीने पर लात मारी। जिस वजह से मौत हुई है। गुस्साए परिवार ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। उन्होंने टाली साहिब के अड्‌डे पर लाश रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि निहंग की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बाकी मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम करवा रहे हैं। फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। छोटे बेटे को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, बहस हुई
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे पुलिस निहंग निरमल सिंह के छोटे बेटे दलेर सिंह (30) को पकड़ने के लिए उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान उनके पिता ने इस कार्रवाई का विरोध किया, जिससे पुलिस और परिवार के बीच कहासुनी बढ़ गई। परिवार का कहना है कि यहां से बात बात मारपीट तक पहुंच गई। बेटा बोला- झूठे केस दर्ज किए, पिता से मारपीट की
मृतक निहंग के दूसरे बेटे शमशेर सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने इससे पहले भी उनके भाई दलेर सिंह के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि आज जब पुलिस जांच के लिए घर पर पहुंची और उनके पिता ने पूछताछ की तो पुलिस ने कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ही उसके 65 वर्षीय पिता की मृत्यु हो गई। बेटी बोली- चौकी इंचार्ज ने सीने पर लात मारी
मृतक निरमल सिंह की बेटी किरणजोत कौर (28) ने आरोप लगाया है कि पहले उनके भाई को घर से हिरासत में लिया। उसके बाद निरमल सिंह के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की बेटी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अमन चौकी इंचार्ज द्वारा उनके पिता के साथ मारपीट की गई, यहां तक कि सीने पर लात मारी। FIR दर्ज होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे
परिवार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक आरोपियों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसी मांग को लेकर परिवार और स्थानीय लोग टाली साहिब अड्डे के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शव को वहीं रखकर विरोध जता रहे हैं। DSP की घटना पर 3 अहम बातें:-



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles