![]()
पानीपत में करीब चार महीने पहले होली के दिन हुए अरुण हत्याकांड के पांचवें आरोपी चिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय स्थित चित्तौरा निवासी चिंटू के रूप में हुई है। सीआईए-वन प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि आरोपी चिंटू ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपने तीन नाबालिग साथियों, बिहार के देवरा पटना निवासी सन्नी जो कृष्णपुरा में रहता है और एक अन्य फरार साथी के साथ मिलकर अरुण की हत्या की थी। पुलिस ने चिंटू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। चिंटू ने पुलिस को बताया कि फरवरी में उसकी अरुण से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने होली के दिन अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह बिहार और पश्चिम बंगाल में छिपकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने आरोपी चिंटू को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। क्या था पूरा मामला मामले के अनुसार, अशोक पुत्र श्यामलाल ने किशनपुरा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा अरुण 4 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे अपने दोस्त पिंडी के साथ शमशान घाट रोड की तरफ जा रहा था। जब वे गुप्ता फैक्ट्री के पास पहुंचे, तो चिंटू, अजय और मिंटू ने अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोका और अरुण पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से अरुण पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से अरुण को इलाज के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 9 मार्च को इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की थी।
Source link
पानीपत में चार महीने बाद पकड़ा गया हत्यारोपी:होली के दिन किया था युवक का मर्डर, बिहार और पश्चिम बंगाल में छिपकर बैठा







