spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना के केजी गेस्ट हाउस में पुलिस रेड:चल रहा था जुए का अड्डा, कमरे में बिछी थी महफिल; ₹1 लाख कैश समेत 6 गिरफ्तार




लुधियाना थाना सदर की पुलिस ने इलाके में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कीज होटल के नजदीक स्थित केजी गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 6 लोगों को ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से एक लाख रुपए की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इस मामले में गेस्ट हाउस के मालिक को भी नामजद करते हुए कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेड सोमवार को देर रात हुई। गश्त दौरान मुखबिर ने दी थी पक्की सूचना जानकारी के अनुसार 8 जून 2026 को सब-इंस्पेक्टर (SI) सरज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि कीज होटल के पास स्थित केजी गेस्ट हाउस के अंदर कुछ लोग ताश के पत्तों पर भारी रकम लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने बिना देरी किए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। कमरे में बिछी थी महफिल, 6 रंगे हाथों पकड़े गए पुलिस जब गेस्ट हाउस के कमरे में दाखिल हुई तो वहां आरोपी जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से एक लाख की नकदी और ताश के पत्ते बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा अवैध गतिविधियों को पनाह देने के आरोप में गेस्ट हाउस के मालिक नवीन को भी मुख्य आरोपियों में नामजद किया गया है। इन आरोपियों पर दर्ज हुई FIR विनय कुमार, अमित चावला, गुरदीप सिंह, पंकज, गुरपाल सिंह, भारत भूषण जो मौके से गिरफ्तार किए गए हैं। वही चरनजीत सिंह, नवीन मालिक केजी गेस्ट हाउस को नामजद किया है। फिलहाल थाना सदर की पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसआई गेस्ट हाउस के मालिक और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles