spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Pathankot Woman Gang Shoplifting | CCTV Footage Video


पठानकोट में कपड़ों के शोरूम में चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। महिला चोर गैंग ने शॉल की ओट में शटर खींचकर जगह बनाई। फिर दुबली-पतली महिला को दुकान के अंदर घुसा दिया। कुछ ही मिनटों में कैश काउंटर से नकदी लेकर गैंग फरार हो गया।

.

वारदात के दौरान गैंग की अन्य सदस्य बाहर निगरानी करती रहीं। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शोरूम मालिक करण ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

सीसीटीवी में कैद महिलाएंय़

सीसीटीवी में कैद महिलाएंय़

शटर को खींचकर बनाई जगह से शोरूम में घुसी

सोमवार तड़के करीब 4:28 बजे गैंग की 6 महिलाएं शोरूम के बंद शटर के पास आकर बैठ गईं। सभी ने चुनरी से अपना चेहरा ढक रखा था। कुछ देर तक उन्होंने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद करीब 4:29 बजे तीन महिलाएं उठीं और शॉल को पर्दे की तरह इस्तेमाल कर शटर को ढक लिया। महज 20 सेकंड में दो महिलाओं ने शटर को बीच से बाहर की ओर खींचकर करीब 25 इंच की जगह बना दी। इसके बाद गैंग की सबसे दुबली-पतली महिला शटर के नीचे से रेंगकर दुकान के अंदर घुस गई।

बाहर होती रही निगरानी

महिला के अंदर घुसते ही बाहर मौजूद गैंग की पांचों महिलाएं वापस बैठ गईं। कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद वे शोरूम से हटकर सड़क पर अपनी-अपनी पोजिशन में खड़ी हो गईं, ताकि किसी भी गतिविधि पर इशारा कर सकें। इसी बीच अंदर घुसी दुबली-पतली महिला ने दुकान खंगाल डाली और महज 2 मिनट में गल्ले में रखे 7500 रुपए निकाल लिए। यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए शॉप मालिक करण।

मामले की जानकारी देते हुए शॉप मालिक करण।

फिर वापिस आई महिलाएं और शटर से निकाला बाहर

आसपास मौजूद गैंग की बाकी महिलाओं ने फिर से पॉजिशन ली और पहले दुकान के बाहर आकर बैठ गईं। फिर से शॉल का पर्दा बनाकर शटर को खींचकर गैप बनाया। इसके बाद रेंगते हुए कैश चुराने वाली महिला वापस बाहर निकल आई। वारदात को अंजाम देकर महिला चोर गैंग पैदल फरार हो गई।

खाली गल्ला देख हुआ शक, CCTV देख उड़े होश

सोमवार सुबह करीब 10 बजे शोरूम मालिक करण दुकान पर पहुंचे। गल्ले में रखा कैश गायब मिला। शक होने पर करण ने CCTV फुटेज खंगाले तो महिला चोर गैंग की करतूत देख होश उड़ गए। दुकान में अजब-गजब तरीके से महिला चोर गैंग की शिकायत थाना-1 में की। अब पुलिस CCTV के आधार पर महिला चोर गैंग की तलाश कर रही है।

24 घंटे चलता है रोड

करण ने रोष जताते हुए कहा कि डलहौजी रोड शहर का ऐसा व्यस्त इलाका है, जो 24 घंटे चलता है। पास में ही प्रसिद्ध शनि मंदिर है और बड़े-बड़े शोरूम खुले हुए हैं। पुलिस का दावा रहता है कि पीसीआर की गाड़ियां यहां 24 घंटे गश्त करती हैं। अगर पुलिस मुस्तैद थी, तो सुबह साढ़े चार बजे मुंह लपेटकर घूम रही इन संदिग्ध महिलाओं पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी? इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल है, पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना-1 प्रभारी अमनप्रीत कौर ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं के इस अनोखे गैंग की तलाश कर रही है। आरोपी महिलाओं की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक संदिग्धों की पहचान नहीं हो सकी थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles