spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

वाल्मीकि भवन निर्माण की मांग तेज:पठानकोट में DC को ज्ञापन, एक माह में कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना




पठानकोट में राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज ने जिले में वाल्मीकि भवन के निर्माण की मांग को लेकर डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो डीसी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। जिला यूथ प्रधान हरीश कुमार हैप्पी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि लगभग एक वर्ष पहले भी प्रशासन को वाल्मीकि भवन बनाने संबंधी मांग पत्र दिया गया था। हालांकि, इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते यह दोबारा रिमाइंडर सौंपा गया है। जिम्मेदारी प्रशासन की होगी समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित एक माह की अवधि में उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। समाज के लोगों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में वाल्मीकि भवन न होने के कारण समाज के लोगों को अपनी बेटियों के विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम निजी पैलेसों तथा मैरिज हॉलों में आयोजित करने पड़ते हैं। इससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि समाज के हित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द वाल्मीकि भवन का निर्माण कराया जाए। इससे समाज के लोग अपने सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम किफायती दर पर आयोजित कर सकेंगे। इस अवसर पर पंजाब मीत प्रधान अर्जुन कुमार, हल्का इंचार्ज अनू कुमार, जिला प्रधान महिला विंग रेखा, हीना, अजय, सुनील और जसपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles