spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जीरकपुर में आईटी कंपनी के मालिक का अपहरण:फोन, ज्वेलरी और नकदी लूटकर फरार, काफी देर तक शहर में घुमाया




मोहाली के ज़ीरकपुर में आईटी कंपनी के मालिक के अपहरण और लूटपाट की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मामूली सड़क हादसे के बाद चार कार सवारों ने कारोबारी को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट कर लाखों रुपये का सामान, ज्वेलरी व नकदी लूट ली। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अब सारे मामले को तीन पाइंट में जानिए हादसे के बाद तुरंत कार में बिठाया त्रिशला सिटी निवासी राहुल पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीआईपी रोड स्थित अपनी कंपनी चलाते हैं। 6 जून की रात करीब 11:30 बजे जब वह अपनी कार से कार्यालय जा रहे थे, तब माया गार्डन के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। राहुल के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद कार से उतरे चार लोगों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। ज्वेलरी व सामान लूटकर हुए फरार : पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने रास्ते में उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन, लैपटॉप, हैंडबैग, लगभग 45 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का कंगन और एक सोने का सिक्का छीन लिया। उन्हें जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं।राहुल के अनुसार, आरोपी उन्हें काफी देर तक ज़ीरकपुर क्षेत्र में घुमाते रहे और बाद में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने मित्र अमृतपाल सिंह को फोन कर मदद मांगी, जो उन्हें उपचार के लिए ढकोली के सिविल अस्पताल ले गए।
तीन अज्ञात लोगों पर केसद दर्ज : पुलिस ने एक नामजद आरोपी और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतिंदर सिंह ने बताया कि घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles