spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CIA स्टाफ बनकर बदमाशों ने ज्वेलर्स से 5 लाख वसूले:हथकड़ी लगाकर स्कॉर्पियो में बैठाया, चोरी का माल खरीदने की धमकी दी




जीरकपुर में खुद को सीआईए स्टाफ बताकर एक ज्वेलर्स से पांच लाख रुपये की उगाही का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ज्वेलर्स को दुकान से उठाकर हथकड़ी लगाई और स्कॉर्पियो में बैठाकर घुमाया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पंचकूला निवासी गौरव गोयल ने पुलिस को शिकायत दी है। गौरव चंडीगढ़-अंबाला रोड पर एमजी ज्वैलर्स का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून की दोपहर करीब 3:50 बजे उनकी दुकान के बाहर एक काले रंग की स्कॉर्पियो रुकी। गाड़ी से तीन व्यक्ति उतरे, जिनमें से एक ने खाकी पगड़ी और खाकी पैंट पहनी थी। उनके साथ एक व्यक्ति हथकड़ी लगाए हुए था, जबकि दूसरे के हाथ में एक फाइल थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी सीधे दुकान में घुस गए। उन्होंने हथकड़ी लगे व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए कहा कि उसने चोरी का सामान गौरव को बेचा है। इसके बाद आरोपियों ने गौरव पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगाया और बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज है। कुछ ही देर में गौरव को भी हथकड़ी लगा दी गई, उसका मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी छीन ली गई। उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया गया। दुकान पर मौजूद कर्मचारी जोगिंदर सिंह को भी साथ ले जाया गया। गौरव ने बताया कि स्कॉर्पियो में पहले से दो अन्य व्यक्ति बैठे थे। रास्ते में आरोपियों ने खुद को सीआईए स्टाफ बताते हुए उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर 10 लाख रुपये की मांग की। बाद में उसे जीरकपुर स्थित मैकडॉनल्ड्स के पास ले जाया गया और उसके पिता को बुलाया गया। आरोप है कि मामला रफा-दफा करने के नाम पर दबाव बनाकर पांच लाख रुपये वसूल लिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में एक मोबाइल नंबर से फोन कर 11 ग्राम सोना देने की भी मांग की गई, ताकि उसे कथित बरामदगी के रूप में दिखाया जा सके। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles