spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में करंट लगने से किसान की मौत:खेत में पानी देने गया, सुबह तक घर नहीं लौटा, 3 बच्चों के पिता थे




फतेहाबाद जिले के टोहाना में रविवार रात खेत में पानी लगाते समय 60 वर्षीय किसान सुरेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार सुबह खेत में उन्हें बिजली के करंट की चपेट में पाया, जिसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव समैन निवासी सुरेश कुमार रविवार देर रात अपनी फसल को पानी देने के लिए खेत पर गए थे। जब वह सोमवार सुबह तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खेत पर जाकर उनकी तलाश की। वहां उन्हें सुरेश कुमार बिजली के करंट की चपेट में मिले। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस से एसआई महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल टोहाना पहुंचाया। पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुरेश कुमार खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में 2 बेटे और एक बेटी हैं। वह लगभग ढाई एकड़ जमीन पर खेती का कार्य करते थे। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार में दुख का माहौल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles