spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज फतेहाबाद में ग्रीवांस मीटिंग लेंगे:9 पुराने-3 नए एजेंडें रखे जाएंगे, हाईटेंशन लाइन व पुलिस के खिलाफ कंप्लेंट


हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज फतेहाबाद में ग्रीवांस मीटिंग लेंगे

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज (8 जून) फतेहाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग लेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इस बार पिछली मीटिंग के एजेंडों पर फोकस रखा जाएगा और शिकायतकर्ताओं को सूचना देकर पहले ही बुलाया गया है। पिछली

.

ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग में रखने के लिए इस बार 3 नए एजेंडों में भूना की ऑफिसर कॉलोनी के लोगों की शिकायत रखी गई है। इन लोगों ने अपनी कॉलोनी में घरों से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइनों से खतरा बताते हुए उन्हें हटवाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त फतेहाबाद के योग नगर निवासी एक महिला ने परिवार को धमकाने, मारपीट और अभद्र व्यवहार की शिकायत की है।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही मंत्री बेदी को फतेहाबाद ग्रीवेंस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। उन्होंने पिछली मीटिंग 23 मई को ली थी। एक शिकायत में पुलिस पर कार्रवाई न करने के भी आरोप लगाए हैं। तीसरी शिकायत गांव फूलां और अलीपुर बरोटा के किसानों ने दी है, जिसमें नहरी खाल खत्म करने के आरोप लगाए हैं।

23 मई को मीटिंग में मंत्री कृष्ण बेदी ने अगली मीटिंग में शिकायतकर्ता को जरूर बुलाने के निर्देश दिए थे।

जानिए… पिछली पेंडिंग कौन-कौन सी शिकायतें रखी जाएंगी

गांव बड़ोपल में पाइप लाइन मामला: गांव बड़ोपल निवासी सुंदर सिंह की खेतों में पानी भरने और निकासी पाइपलाइन की खराब स्थिति की शिकायत फिर से रखी जाएगी। सुंदर सिंह ने नकली पाइपलाइन और सफाई न होने से फसलों को नुकसान होने का आरोप लगाया गया था। अब पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट अपनी रिपोर्ट मीटिंग में रखेगा।

गांव जांडली में नई पाइप लाइन डालने की मांग: पिछली मीटिंग गांव जांडली के लोगों ने गली में पेयजल आपूर्ति न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई। पुरानी पाइपलाइन और नई लाइन न होने के कारण पानी की समस्या बताई गई। शिकायतकर्ता नहीं आया था। इस बार शिकायतकर्ता को भी बुलाया गया है। विभाग अपनी कार्रवाई रिपोर्ट रखेगा।

गाजूवाला की महिला की शिकायत: गांव गाजूवाला की महिला ने अपनी बेटी से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया कि पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की और परिवार को परेशान किया गया। मंत्री ने एसपी को दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस बार रिपोर्ट रखी जाएगी।

गांव बनमंदोरी में स्कूल की शिकायत की रिपोर्ट लेंगे: पिछली मीटिंग में गांव बनमंदोरी में बिना मान्यता के निजी स्कूल चलाने की शिकायत की गई थी। मंत्री ने डीईईओ को जांच के निर्देश दिए थे। इस बार मीटिंग में डीईईओ जांच रिपोर्ट रखेंगी।

धोखाधड़ी से रुपए निकालने का मामला: गांव रत्ताथेह निवासी एक मजदूर ने बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 4.5 लाख रुपए निकालने की शिकायत की थी। पीड़ित ने कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। पुलिस और बैंक अधिकारियों को विस्तृत जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। इस बार मंत्री रिपोर्ट लेंगे।

गांव पीलीमंदोरी में दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायत: गांव पीलीमंदोरी के लोगों ने दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की। करीब 30 वर्ष पुरानी पाइपलाइन टूटने से गंदा पानी घरों तक पहुंचने की बात कही गई। जनस्वास्थ्य विभाग को समाधान और अस्थायी व्यवस्था की रिपोर्ट देने को कहा गया था।

बीजेपी नेता की शिकायत की फिर लेंगे रिपोर्ट: रतिया मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी द्वारा रतिया में अवैध कॉलोनी और अवैध सड़कों के निर्माण की शिकायत की गई थी। सनी ने आरोप लगाया था कि सरकारी भूमि और निजी भूमि पर अवैध कब्जे किए गए हैं। डीएमसी को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

ढाणी सांचला में बिजली निगम की शिकायत: गांव ढाणी सांचला निवासी सुरेंद्र सिंह ने घर के पास बिजली की तारें नीची होने की शिकायत रखी थी। मंत्री ने एक्सईएन को जांच रिपोर्ट देने और अगली मीटिंग में शिकायतकर्ता को बुलाने के निर्देश दिए थे।

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर का मामला: कुलां-टोहाना रोड पर अवैध प्रवेश द्वारों के कारण सड़क सुरक्षा प्रभावित होने की शिकायत हुई थी। इन प्रवेश बिंदुओं से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की बात कही गई। लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। इस बार मंत्री रिपोर्ट लेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles