spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में बच्चा बेचने के मामले में नई रिकॉर्डिंग:मां का दावा- पूर्व पति झूठ बोल रहा; उसकी दूसरी पत्नी का भी हाथ




जालंधर के रामामंडी में अपने पूर्व पति पर 16 दिन के बच्चे को बेचने का आरोप लगाने वाली शिवानी ने नई ऑडियो रिकॉर्डिंग्स पेश की हैं। इनमें पूर्व पति शिवा की दूसरी पत्नी बच्चे को बेचने की बात स्वीकार करती सुनाई दे रही है। शिवानी ने दावा किया कि शिवा की पत्नी को पता था कि बच्चे के बेचा जा रहा है। उनके पास एक रिकॉर्डिंग है, जिसमें शिवा की पत्नी कह रही है कि वह बच्चा बेचने को लेकर सारी बात बच्चे की दादी का बता देगी। इस मामले में शिवा की भी वीडियो सामने आई थी, जिसमें शिवा ने दावा किया था कि बच्चा उसने नहीं बल्कि उसकी पूर्व पत्नी शिवानी ने ही बेचा है। इस दावे को खारिज करते हुए शिवानी ने कहा कि बच्चा शिवा ने ही बेचा है। उसने उसकी पैसे गिनती करने की एक वीडियो भी जारी की है जो गलत बनाकर प्रचारिक की गई। इस वीडियो में वह जो पैसे गिन रही है, वह शिवा के ही पैसे हैं। उसे कहा था कि पैसे गिन ले। जैसे ही वे पैसे गिन रही थी तो उसने उसका वीडियो बना लिया। इन पैसों का बच्चा बेचने से कोई संबंधी नहीं। शिवानी ने कहा कि घटना को लेकर 3 दिन पहले शिकायत की गई थी, लेकिन थाना रामामंडी पुलिस ने अभी तक बयान के लिए नहीं बुलाया न ही इस मामले में कोई कार्रवाई की गई है। आज (8 जून) को वह अपनी सास के साथ थाना रामामंडी में पेश होकर बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाएंगे। बता दें कि रामामंडी के एकता नगर की रहने वाली शिवानी ने अपने पूर्व पति शिवा पर उसका 16 दिन का बच्चा बेचने के आरोप लगाए थे। शिवानी ने दावा किया था कि शिवा चिट्टे का आदी है और उसने चिट्टे की पूर्ती के लिए ही बच्चे को बेचा है। इसे लेकर उसने 6 मई को कमिश्नर दफ्तर जालंधर में शिकायत दी थी। शिवानी की जुबानी, बच्चा बेचने की कहानी..



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles