spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सांपला चेयरमैन प्रवीन कोच के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़:भाजपा नेता बोले- अब ट्रिपल इंजन सरकार, विकास को मिलेगी गति




रोहतक जिले की नगर पालिका सांपला के नवनियुक्त चेयरमैन प्रवीन कोच ने रविवार, 7 जून को सांपला की नई अनाज मंडी में एक विशाल भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सांपला और आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के लिए सांपला और आसपास के गांवों में विशेष निमंत्रण दिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनाज मंडी पहुंचे। भजन-कीर्तन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। ‘सांपला में अब ट्रिपल इंजन सरकार’ कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने चेयरमैन प्रवीन कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बढ़ाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि सांपला में अब “ट्रिपल इंजन सरकार” है, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। ये लोग हुई शामिल भंडारे में अनेक संत-महात्माओं, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। नगर पालिका सांपला के नवनियुक्त पार्षद भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस आयोजन में विधायक पवन खरखौदा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल सहित दर्जनों भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles