![]()
पंचकूला शहर के सेक्टर-21 स्थित महेशपुर क्षेत्र में आज तड़के गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। हादसे में मकान को नुकसान पहुंचा, लेकिन परिवार के सदस्य उस समय छत पर सो रहे थे, जिससे जनहानि टल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शहर के महेशपुर की गली नंबर-2 में मकान नंबर-35 निवासी मेघ राज शर्मा के घर में सुबह करीब 3 बजे अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं और घर का एक दरवाजा टूट गया।वहीं कमरे में रखा फ्रिज, बेड व दूसरा सामान खराब हो गया। पहली मंजिल पर विस्फोट, दरवाजा गली में गिरा बताया जा रहा है कि विस्फोट मकान की पहली मंजिल पर हुआ। धमाके के कारण कमरे का दरवाजा उखड़कर नीचे गली में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि घटना रात के समय हुई और उस समय गली में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गर्मी के कारण छत पर सो रहा था परिवार हादसे के समय घर के सभी सदस्य गर्मी के कारण मकान की छत पर सो रहे थे। इसी वजह से किसी को चोट नहीं लगी और बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। भारत गैस के प्रतिनिधि पहुंचे, जांच शुरू घटना की सूचना मिलने के बाद भारत गैस के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। फिलहाल सिलेंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।
Source link
पंचकूला में गैस सिलेंडर फटा:दरवाजा उड़कर गली में गिरा, मकान को नुकसान; छत पर सो रहे थे परिवार के सदस्य







