![]()
फतेहगढ़ साहिब में रविवार को पत्नी गायब होने पर पति बेटी लेकर टावर पर चढ़ा गया। उसने कहा कि पत्नी एक नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत थी, जहां उसके केंद्र के मैनेजर के साथ अवैध संबंध बन गए। उसकी पत्नी अब मैनेजर भगाकर ले गया। उसने कहा कि मैंने अपनी शिकायत लेकर कई बार पुलिस थाने का रुख किया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। भीषण गर्मी के कारण टावर पर मौजूद मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद लोगों ने टावर तक पानी और खाने-पीने का सामान पहुंचाया, ताकि बच्ची को कोई परेशानी न हो। हालांकि परिवार के समझाने पर करीब साढ़े 3 घंटे बाद टावर से नीचे उतारा। युवक की मां ने ये बतों बताईं… 3 जून से पत्नी अनमोलप्रीत कौर घर नहीं आई: सतविंदर कौर ने कहा- टावर पर चढ़ने वाला मेरा बेटा अमरपाल सिंह है। 3 जून से पत्नी अनमोलप्रीत कौर घर नहीं आई। वह खमाणो नशामुक्ति केंद्र में काम करती है। हमने मैनेजर को पूछा तो वह हमसे ही गाली-गलौज करने लगा। फिर हम पुलिस को रिपोर्ट लिखवाने गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की: सतविंदर कौर ने कहा कि पुलिस ने हमें कहा कि रिपोर्ट 24 घंटे बाद लिखी जाएगी। दूसरे दिन हम फिर गए। पुलिस ने फिर कहा कि कल आना। इसके बाद हम थाने के चक्कर काट रहे। कभी सुबह तो कभी शाम को बुला रहे हैं। लव मैरिज की थी, 4 साल की बेटी है: सतविंदर ने कहा कि बेटे ने लव मैरिज की थी। इसके कोई कागज तो नहीं हैं, लेकिन बच्चा उसी का है। वह करीब 4 साल की है। मुझे बेटे के टावर पर चढ़ने का पता नहीं था। हम सुबह से इसे ढूंढते फिर रहे थे। मैं खुद मिन्नतें कर रही हूं कि इसका कोई हल नहीं है। सतविंदर ने कहा कि अब DSP ने भरोसा दिया है कि वह नीचे आ जाए। हमसे मिले, इसका हल करेंगे। अमरपाल सिंह ने ये बातें बताईं… मैनेजर से अवैध संबंध, उसी के साथ भागी: टावर पर चढ़े अमरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि वह 2019 से अनमोलप्रीत कौर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उसकी बेटी भी हुई है, जो चार साल की है। उसने दावा किया कि अनमोलप्रीत खमाणों स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत थी, जहां उसके केंद्र के मैनेजर के साथ अवैध संबंध बन गए। अमरपाल के अनुसार, उसकी पत्नी अब मैनेजर के साथ फरार हो गई है। कई बार थाने गए, शिकायत नहीं ली गई: अमरपाल सिंह ने यह भी बताया कि उसने अपनी शिकायत लेकर कई बार पुलिस थाने का रुख किया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और यह कदम उठाने को मजबूर हुआ।
Source link
पत्नी गायब हुई तो बेटी लेकर टावर पर चढ़ा पति:लव मैरिज की थी, नशामुक्ति केंद्र से घर नहीं लौटी; मां बोली– खमाणो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की







