spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में लीची बाग से चोरी:तुड़ाई से पहले 7-8 बोरियां तोड़ीं, मालिक ने युवक को पकड़ा, 2.5 लाख नुकसान का दावा




पठानकोट के सुजानपुर स्थित गांव पजूरा में लीची के बाग से चोरी का मामला सामने आया है। बाग मालिक वरुण सोनी ने आरोप लगाया है कि उनके बाग से पिछले कुछ दिनों से लगातार लीची चोरी हो रही थी, जिससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इस मामले में एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा गया है। वरुण सोनी ने बताया कि गांव पजूरा में उनका लीची का बाग है। उन्होंने बताया कि लीची के पेड़ों को तैयार होने में 14 से 15 वर्ष लगते हैं, जिसके बाद ही फसल से मुनाफा मिलना शुरू होता है। इस वर्ष भी उन्होंने पूरे साल मेहनत कर फसल तैयार की थी और अगले चार-पांच दिनों में लीची की तुड़ाई होनी थी। सोनी बोले- कुछ दिनों से हो रही थी चोरी सोनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके बाग से लीची चोरी हो रही थी। आज उन्होंने एक युवक को मौके पर लीची तोड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके अनुसार, चोरों ने करीब 7 से 8 बोरियां लीची तोड़ ली थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके ठेकेदार के साथ मारपीट की गई। पकड़ा गया आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में था। वरुण सोनी के अनुसार, इस चोरी से उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाग में काम कर रहे मजदूरों ने भी दो अन्य युवकों को पकड़ा, जिसके बाद घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें 112 पर लीची के बाग में चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर एक व्यक्ति मौके पर मिला, जिसके पास से लीची बरामद हुई। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles