spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद गैंट्री क्रेन हादसे के बाद पुल का काम बंद:जांच रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा,इंजीनियर और 2 मजदूर की हुई थी मौत




फरीदाबाद में पनहेड़ा खुर्द गांव के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से जुड़े ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर हुए गैंट्री क्रेन हादसे के बाद निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समितियों की रिपोर्ट आने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किए जाने की संभावना है। 4 जून को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान करीब 150 टन वजनी गैंट्री क्रेन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर तक फिसल गई थी। इसके बाद वह दूसरी मशीन से टकराते हुए साइट पर बने पोर्टा केबिन और कंटेनर के ऊपर गिर गई। हादसे के समय केबिन के अंदर मौजूद एक इंजीनियर और तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई थी जबकि एक घायल हो गया था NHAI के दो बड़े अधिकारियों के नेतृत्व में एक कमेटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है जिसके बाद ये साफ हो पायेगा कि हादसा तेज तूफान के कारण हुआ या फिर किसी कर्मचारी की लापरवाही के चलते। 200 मीटर तक फिसली थी मशीन इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें तेज तूफान के बीच में ये मशीने गिरती हुई दिखाई दे रही है। तेज तूफान के बीच करीब 150 टन की वजन वाली गैंट्री क्रेन मशीन पहले करीब 200 मीटर तक फिसलते हुए चली गई और फिर दूसरी मशीन से टकराकर वहां पर बने कंटेनर के पोर्टा केबिन के ऊपर गिर गई थी कमेटी के दौरे का इंतजार इस हादसे की जांच के लिए NHAI की तरफ से GM डा.प्रदीप कुमार और अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी मौके की पड़ताल कर हादसे पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। जिला प्रशासन ने भी एडीसी के नेतृत्व में हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। 15 से 20 दिन का समय लग सकता है हादसे के बाद एनएचएआई के कुछ अधिकारियों ने मौके का दौरा तो किया , मगर उन्होंने किसी भी सामान को हिलाया-डुलाया नहीं। फिलहाल कमेटी के दौरे का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि करीब 20 दिन तक यंहा पर फ्लाईओवर के निमार्ण का काम बंद रह सकता है। कमेटी के दौरे के बाद काम को फिस से शुरू करने की कवायद की जा सकती है। जांच रिपोर्ट में खुलेगा राज NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक प्राथमिक स्तर पर ऐसा लग रहा है कि गैन्ट्री क्रेन के ब्रेक नही लगाए गए थे। जिसके कारण तेज तूफान में मशीन फिसलती चली गई और कंटेनर के ऊपर जा गिरी। हांलाकि कमेटी की जांच के बाद ही कुछ साफ तौर से कहा जा सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles