spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सीएम मान के हलके में बीजेपी प्रधान की पहली रैली:हरियाणा सीएम भी होंगे शामिल; 69 सीटों वाले मालवा पर पार्टी का फोकस




पंजाब बीजेपी आज संगरूर में एक रैली करने जा रही है। यह रैली पंजाब के सीएम भगवंत मान के विधानसभा हलके में होने जा रही है। नए प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की यह पहली रैली है। रैली में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी शामिल होंगे। इसे काफी अहम माना जा रहा है। इससे वर्करों के अंदर जोश भरेगा। कार्यभार संभलाने के बाद दिल्ली दौरे पर गए इससे पहले केवल सिंह ढिल्लों ने तीन जून को अपना पदभार संभाला था। इसके बाद वह दिल्ली निकल गए थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लगभग सभी सीनियर नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी प्रधान से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका था। वहीं, आज वह रैली में शामिल होंगे। वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि 2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी। धूरी की रैली इस वजह से भी अहम बीजेपी ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए मालवा सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। इसकी वजह यह है कि 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें इसी क्षेत्र से आती हैं। वहीं, संगरूर जिला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब कैबिनेट के 16 मंत्रियों में से चार मंत्री सीधे इसी जिले से आते हैं। सीएम भगवंत मान का हलका धूरी है, जबकि पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा सुनाम से विधायक हैं। वहीं, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा दिड़बा और सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल लहरा से विधायक बनकर मंत्री बने हैं।संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज हैं। वह एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे कम संपत्ति वाली विधायक बनी थीं। 2024 में उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति 24,409 रुपये घोषित की थी। हालांकि, फरवरी 2026 में उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था। उनका कहना था कि बीजेपी की ओर से यह प्रस्ताव दिया गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles