spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली नगर निगम के मेयर का चुनाव 9 जून को:सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का भी होगा चुनाव, राजनीतिक सरगर्मियां तेज




मोहाली नगर निगम चुनाव के बाद अब शहर को नए मेयर और अन्य पदाधिकारी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने और उसके बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 9 जून को विशेष बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर 3 बजे नगर निगम मोहाली के मीटिंग हॉल में आयोजित होगी। नगर निगम चुनाव के लिए 26 मई को मतदान हुआ था, जिसके बाद अब नए हाउस की पहली अहम बैठक होने जा रही है। बैठक के पहले चरण में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह पूरा होने के तुरंत बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। राजनीति में हलचल तेज बैठक की तारीख घोषित होने के बाद मोहाली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मेयर पद को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्वाचित पार्षदों के बीच बैठकों और रणनीति का दौर शुरू हो चुका है। नगर निगम की सत्ता पर कब्जा करने के लिए जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज हो गई है। मेयर पद को लेकर कई नामों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में मेयर पद को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है। ऐसे में 9 जून को होने वाली बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इसी दिन यह तय होगा कि अगले पांच वर्षों तक मोहाली नगर निगम की कमान किसके हाथों में रहेगी। बैठक को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम परिसर और आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles