![]()
लुधियाना में 12 वर्षीय बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार आरोपी के परिजनों ने चंडीगढ़ रोड पर चक्का जाम कर दिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसे झूठे केस में फंसाया गया है। परिजनों पुलिस पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को कहीं और छिपा दिया। जब भी वो उसे मिलने जा रहे हैं तो उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। आरोपी के परिजनों ने जब चक्का जाम किया तो थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने लगी। आरोपी के परिजनों ने पुलिस के साथ भी जमकर बहस की और उन्हें साफ कह दिया कि एक बार उनके सदस्य को उन्हें दिखाया जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने संजय गांधी कॉलोनी में एक 12 वर्षीय लड़की से रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे अदालत ने जेल भेज दिया। आरोपी जेल में है। भतीजी से रेप के आरोप में हुआ था गिरफ्तार करीब एक सप्ताह पहले संजय गांधी कॉलोनी में एक 12 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया। बच्ची से रेप का मामला तब सामने आया जब बच्ची कई दिनों से गुमशुम थी और उसकी दादी ने उसे इसका कारण पूछा। बच्ची ने दादी को बताया कि रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया है। वह चीज देने के लिए घर में बुलाता था और फिर उसके साथ गलत काम करता था। दादी ने पुलिस को शिकायत दी और थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद परिवार से नहीं हुई मुलाकात आरोपी की बहन का कहना है कि पुलिस ने उसके भाई को बिना दोष के गिरफ्तार किया है। उसके भाई पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। उसका कहना है कि जब से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है तब से परिवार को मिलने नहीं दिया। उसका कहना है कि जब वो थाने में मिलने जाते हैं तो गेट नहीं खोलते। फिर पुलिस ने उन्हें कहा कि भाई को जेल भेज दिया तो वो जेल में मुलाकात करने गए। वहां भी उससे मुलाकात नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस ने उसे मार दिया है और अब कह रहे हैं कि उसे जेल भेज दिया है। मुलाकात का समय नहीं था इसलिए नहीं मिल पाए थाना डिवीजन नंबर सात के एडीशनल एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया और फिर उसे जेल भेज दिया। आरोपी के परिजन जेल में मिलने गए तो तब तक मुलाकात का समय पूरा हो गया। जब अगले दिन गए तो डॉक्यूमेंट लेकर नहीं गए। इनकी आरोपी से मुलाकात नहीं हो पाई तो अब इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। इनके आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
Source link
नाबालिगा से रेप के आरोपी के परिजनों ने किया चक्का-जाम:परिजनों का आरोप, पुलिस ने कर दी हत्या, पुलिस बोली-जेल में है आरोपी







