spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नवांशहर में कत्ल कर युवती का शव जलाया:युवक ने कमरे पर बुलाकर किया मर्डर, शव अटैची में पैक कर जंगल में फैंका, पिंजर बरामद




होशियारपुर के गढ़शंकर के गांव खुरालगढ़ के जंगल में 14 वर्षीय युवती का जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को सूटकेस में से बरामद कर जांच शुरू कर दी है। नवांशहर एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अभी उससे पूछताछ जारी है।
प्रैस कॉन्फ्रैंस कर इसकी डिटेल जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि दोनों के बीच क्या संबंध थे। लास्ट टाइम कहां मिले और क्या बात हुई। कत्ल के पीछे की वजह क्या है।
उधर, एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने शुरूआती पूछताछ में कबूल किया है कि उसी ने युवती की हत्या की और फिर अटैची में शव को पैक कर खुरालगढ़ के जंगल में ले गया।
29 मई को शव को जला दिया था। इसके बाद युवक की निशानदेही पर जंगल से बुरी तरह जला हुआ शव पुलिस ने 5 मई की रात को जला हुया शव बरामद किया। हत्या के बाद बाइक से अटैची बांधकर शव जंगल तक ले गया
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नवांशहर में किराए के मकान में रह रहा था। उसने 29 मई क युवती को मिलने के लिए बुलाया था। युवती जब उसके कमरे पर गई तो वहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद डेडबॉडी को अटैची में पैक कर दिया। अंधेरा होने पर उसने अचैटी के अपनी बाइक के पीछे बांधा और क्राइम सीन को कहीं और दिखाने के लिए नवांशहर से सटी होशियारपुर का बाउंड्री के खुरालगढ़ एरिया में ले गया। यहां पर उसने अटैची समेत शव को तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर गढ़शंकर के मानसेवाल के जंगल से युवती का शव बरामद कर लिया। मां ने दर्ज करवाया था गुमशुदगी का मामला
एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि युवती की मां ऊषा ने हमें शिकायत दी थी कि उसकी लड़की को कोई लड़का गुमराह कर ले गया है। जिसके बाद हमने जांच की तो एक युवक को राउंडअप कर पूछताछ की। उसने बताया कि उसने युवती की हत्या कर अटैची में शव को खुरालगढ़ के जंगल में लेकर 29 मई को शव को जला दिया था। इसके बाद युवक की निशानदेही पर जंगल से शव बुरी तरह जला हुआ शव बरामद कर लिया गया। युवती की सिर्फ हड्डियां ( पिंजर) ही बची हुई थीं। अभी जांच जारी है। शीध्र हत्या के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गांव जाडली का रहने वाला है आरोप
सिटी थाना नवांशहर के एसएचओ अवतार सिंह की अगुआई में 5 मई की देर शाम जिला एसबीएस नगर के गांव जाडली के करीब 23 वर्षीय युवक को राउंडअप किया गया। पुलिस उसे लेकर खुरालगढ़ के जंगल में पहुंची। पुलिस ने युवक नई निशानदेही पर शव को बरामद कर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शव की फोरेंसिंक जांच होगी। पुलिस ने बताया कि युवती की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles