![]()
कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 के सर्विस लेन में रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। झज्जर डिपो की बस करनाल से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। व्यक्ति बाइक पर सुबह अपने गांव से अपने काम पर जा रहा था। मृतक की पहचान रिंकू (39) निवासी चंद्रभानपुरा के रूप में हुई। वह लकड़ी के काम की ठेकेदारी करता था। उसके परिवार में पत्नी सोनिया और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आशु (13) और छोटा बेटा गनिश (10) है। रिंकू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बाइक के पीछे मारी टक्कर पुलिस के मुताबिक, रिंकू बाइक पर अपने किसी निजी काम से पिपली आ रहा था। रिंकू देवीलाल पार्क पिपली के सामने जीटी रोड की सर्विस लेन पर पहुंचा तो करनाल की तरफ से आई हरियाणा रोडवेज की बस (HR63GV-7909) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिंकू बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बस छोड़कर फरार हुआ आरोपी हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल रिंकू को तुरंत सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बस व बाइक को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source link
कुरुक्षेत्र में लकड़ी के ठेकेदार की एक्सीडेंट में मौत:झज्जर डिपो की बस ने मारी टक्कर, दो बच्चों का पिता, बाइक पर जा रहा था काम







