spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना में करोड़ों की विकास परियोजनाओं को मंजूरी:मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने की घोषणा, बोले- नई फल-सब्जी मंडी, ई-लाइब्रेरी बनेगी




हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने घोषणा की है कि नरवाना अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की योजना तैयार की गई है, जिनका सीधा लाभ स्थानीय निवासियों को मिलेगा। मंत्री बेदी शुक्रवार को एसडी महिला कॉलेज के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। मंत्री कृष्ण कुमार ने बताया कि शहर में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का लगभग 80 प्रतिशत स्थायी समाधान कर दिया गया है। इसके लिए पटियाला रोड स्थित एसटीपी से धनौरी ड्रेन तक 70 करोड़ रुपए की लागत से 27 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। शिक्षा और खेल क्षेत्र में नई परियोजनाएं शुरू की : बेदी शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। केएम राजकीय कॉलेज में 5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जबकि 8 करोड़ रुपए से ऑडिटोरियम निर्माण का प्रावधान भी किया गया है। वहीं, नवदीप स्टेडियम में 3.50 करोड़ रुपए से हॉकी ग्राउंड पैवेलियन और 2.82 करोड़ रुपए से स्टेडियम नवीनीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। मंत्री बेदी ने यह भी घोषणा की कि नरवाना में नई फल एवं सब्जी मंडी की लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द पूरी होगी। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ने एक पेड़- मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया और कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles