spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अग्रवाल सेवा सदन उकलाना के प्रधान बने विजय गर्ग:पूर्व प्रधान के निधन के बाद से रिक्त था पद, जल्द घोषित होगी कार्यकारिणी




उकलाना के प्रमुख सामाजिक संगठन, अग्रवाल सेवा सदन की प्रबंधक कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में रिक्त प्रधान पद को भरने तथा आगामी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद प्रबंधक कमेटी के फाउंडर सदस्यों द्वारा समाजसेवी एवं वरिष्ठ सदस्य विजय गर्ग के नाम का प्रस्ताव प्रधान पद के लिए रखा गया, जिसे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की। इसके बाद विजय गर्ग को विधिवत रूप से अग्रवाल सेवा सदन उकलाना की प्रबंधक कमेटी का नया प्रधान घोषित किया गया। बता दें कि, अग्रवाल सेवा सदन के पूर्व प्रधान राजेंद्र महिपाल के निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। संस्था के संचालन और विकास कार्यों को गति देने के लिए लंबे समय से नए प्रधान के चयन की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा था। शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से विजय गर्ग को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। आगामी बैठक में होगा कार्यकारिणी का गठन बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था की शेष कार्यकारिणी का गठन आगामी बैठक में किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने नव-नियुक्त प्रधान विजय गर्ग को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा संस्था के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रधान चुने जाने के बाद विजय गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सेवा सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। अधिक से अधिक जनहित कार्य करने का प्रयास : गर्ग उन्होंने कहा कि, उनका प्रयास रहेगा कि यहां अधिक से अधिक जनहितकारी कार्य किए जाएं और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि उकलाना नगर ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, सहयोग और सहभागिता से ही संस्था का विकास संभव है। आने वाले समय में अग्रवाल सेवा सदन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर इसे क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था के रूप में और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles