spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में CIA इंचार्ज सस्पेंड-SHO बदला:युवक के मर्डर के बाद SP ने दिखाई सख्ती; भांभू गैंग पर लगा हत्या का आरोप




फतेहाबाद जिले के भूना में भाभू गैंग की वारदात के बाद एसपी निकिता खट्‌टर ने टोहाना सीआईए इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। इसके अतिरिक्त भूना के एसएचओ ओमप्रकाश को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। ओमप्रकाश की जगह बिजेंद्र हुड्‌डा को भूना थाना प्रभारी लगाया गया है। बता दें कि, मंगलवार रात को भूना निवासी युवक सचिन की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी। बाइक पर जा रहे सचिन को घेरकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। हमलावरों ने उस पर गाड़ी भी चढ़ा दी। हालांकि, इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया था। यह था पूरा मामला दरअसल, भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी राजबीर सिंह का छोटा बेटा सचिन कुमार पहले भूना कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। बाद में उसने पढ़ाई बीच में छोड़ दी। एक महीना पहले गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। 27 मई को वह अपने भतीजे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर लौटा था। 3 जून को उसे वापस गुरुग्राम जाना था। इससे पहले 2 जून की रात को उसका मर्डर कर दिया गया। इन आरोपियों को पकड़ चुकी पुलिस पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा था। उनकी पहचान खेड़ी चौक भूना निवासी प्रवेश उर्फ मिचू, कंबोज मोहल्ला निवासी कार्तिक उर्फ कारु, भूना निवासी दीपक उर्फ बिल्ला, वार्ड नंबर 1 निवासी संजय उर्फ चिड़ीमार और वार्ड नंबर 9 निवासी अमन के रूप में हुई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles