spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल:नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो, देह व्यापार में धकेलने का आरोप, महिला समेत 2 गिरफ्तार




पंचकूला में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और देह व्यापार में धकेलने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चंडीगढ़ निवासी पीड़िता ने पहले चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी। घटना पंचकूला क्षेत्र में होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला आगे की कार्रवाई के लिए पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह चंडीगढ़ की एक दुकान पर काम करती थी। इसी दौरान दुकान मालिक की पत्नी से उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि महिला उसे बहाने से पंचकूला स्थित एक फ्लैट में ले गई, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसी दौरान महिला के साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करते रहे। इसी दबाव में उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने का भी प्रयास किया गया। मेडिकल और कोर्ट में बयान के बाद कार्रवाई मामले की जांच के दौरान पंचकूला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और अदालत में उसके बयान दर्ज करवाए। जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच महिला एएसआई कविता द्वारा की गई। डीसीपी बोलीं- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जीरो एफआईआर मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अदालत में मजबूत पैरवी करेगी ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में डरने की बजाय पुलिस से संपर्क करें। पुलिस पीड़ित की पहचान गोपनीय रखते हुए हर स्तर पर सहायता और सुरक्षा प्रदान करती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles