![]()
अनूपपुर के वन क्षेत्रों में एक बार फिर हाथियों की हलचल बढ़ गई है। एक हफ्ते के अंदर चार हाथियों ने अलग-अलग दिशाओं से अनूपपुर वनमंडल में प्रवेश किया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो अलग-अलग इलाकों से पहुंचे हाथी
जानकारी के अनुसार, तीन हाथियों का एक समूह डिंडोरी जिले की सीमा पार कर शनिवार सुबह अनूपपुर के राजेंद्रग्राम वन क्षेत्र में वापस पहुंचा। वहीं, छत्तीसगढ़ के मरवाही इलाके से एक अकेला दो दांतों वाला हाथी जैतहरी वन क्षेत्र में दाखिल हुआ है। राजेंद्रग्राम क्षेत्र में फसलों को नुकसान
बताया जा रहा है कि तीनों हाथी कुछ दिन पहले जोहिला नदी पार कर डिंडोरी चले गए थे। शुक्रवार रात वे वापस लौटे और शनिवार सुबह तुलरा बीट के टिकरादूधी गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने एक किसान के खेत में लगी चना और गेहूं की फसल खा ली। फिलहाल यह समूह पास के जंगल में आराम कर रहा है। जैतहरी में भी हाथी का आतंक
दूसरी ओर, मरवाही की तरफ से आया एक हाथी जैतहरी के चोलना बीट में पहुंचा। यहां उसने गांव के एक खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद वह आसपास के जंगलों की ओर बढ़ गया, जहां फिलहाल उसके होने की सूचना है। वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को चेतावनी
वन विभाग लगातार इन हाथियों की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों इलाकों में टीमें तैनात हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर जैतहरी क्षेत्र में विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो सके।
Source link
अनूपपुर में दो सीमाओं से चार हाथियों का प्रवेश:डिंडोरी से लौटे तीन, मरवाही से एक हाथी जंगल में ठहरे







