![]()
भिवानी पुलिस ने कोरियर के माध्यम से गुजरात में अंग्रेजी शराब की तस्करी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने इस कार्रवाई में 72 बोतल अंग्रेजी शराब और फर्जी बिल्टी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशों पर जिला पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में, सीआईए स्टाफ-2 भिवानी इंचार्ज उप निरीक्षक दशरथ कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही पवन कुमार की टीम गश्त पर थी। टीम को बस अड्डा कलिंगा के पास सूचना मिली कि गांव में दो व्यक्ति शराब की पैकिंग कर फर्जी बिल्टी के जरिए शराब भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर एक घर में छापा मारा। पुलिस ने पैकिंग करते हुए पकड़ा छापेमारी के दौरान, पुलिस ने दो व्यक्तियों को अंग्रेजी शराब की पैकिंग करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान लोहानी निवासी वीरेंद्र उर्फ लालू और कलिंगा निवासी रविंद्र उर्फ रॉबिन पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मौके से 72 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ-साथ फर्जी बिल्टी भी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी वीरेंद्र को जिला कारागार भेजने का आदेश दिया, जबकि आरोपी रविंद्र को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अधिक मुनाफा कमाने का लालच रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने बताया कि वे अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ठेके से शराब की पेटियां खरीदकर उन्हें दूसरी पेटियों में पैक करते थे और कोरियर के माध्यम से गुजरात भेज देते थे। आरोपी वीरेंद्र शराब की पेटियों को गाड़ी में लेकर गुरुग्राम व बहादुरगढ़ से कोरियर करवाता था। शराब बेचने से प्राप्त राशि को दोनों आपस में बांट लेते थे। रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद आरोपी रविंद्र को आज फिर में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
भिवानी में कोरियर से शराब तस्करी का भंडाफोड़:गुजरात भेजी जा रही अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस ने दो को पैकिंग करते हुए पकड़ा







