spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति से मिले बालसमंद के किसान:लाडवी-सीसवाला सर्वे के आदेश, 150 क्यूसेक पानी देने का आश्वासन मिला




बालसमंद क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की नहरी पानी एवं पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण प्रगति हुई। क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से मुलाकात कर अपनी वर्षों पुरानी मांगों को रखा। बैठक में मंत्री श्रुति चौधरी ने लाडवी-सीसवाला सर्वे के आदेश दिए और 150 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने किशनगढ़ ब्रांच नहर को बालसमंद क्षेत्र से जोड़ने तथा लाडवी के पास से किशनगढ़ ब्रांच को बालसमंद नहर से जोड़ने की योजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग है, जिसके पूरा होने से नहरी पानी की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। बैठक में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। राजस्थान यमुना जल परियोजना से पानी उपलब्ध कराने की मांग बैठक में राजस्थान जाने वाली यमुना जल परियोजना से बालसमंद क्षेत्र को अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। इसके साथ ही, नॉन-मानसून अवधि में सिसवाला हेड पर कम से कम 200 क्यूसेक पानी देने की मांग भी रखी गई। इस पर सिंचाई मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए राजस्थान पाइपलाइन से 150 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बरवाला ब्रांच की आरडी 52000 से टेल तक रीमॉडलिंग, बालसमंद सब ब्रांच की क्षमता आरडी 0 से 70 हजार तक बढ़ाने की मांग भी रखी। इसके अतिरिक्त, बसड़ा नंबर-2 परियोजना को 8.74 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति देने तथा मानसून अवधि में बढ़नपुर हेड और राजथल हेड से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। मंत्री श्रुति चौधरी ने दिया कार्रवाई का भरोसा मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई मंत्री ने लाडवी से सिसवाला हेड तक तत्काल सर्वे कराने के आदेश दिए और सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। किसान नेता कुरड़ा राम नंबरदार और प्रतिनिधिमंडल सदस्य पारस लौरा ने इसे बालसमंद क्षेत्र के नहरी पानी संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि यदि यह योजना धरातल पर लागू होती है तो बालसमंद सहित आसपास के दर्जनों गांवों की पानी की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles