spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में 21 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम:5 हजार की आबादी वाले गांव में पुस्तकालय खुलेगा, फरीदाबाद आयुक्त ने ली एमडीए की बैठक




नूंह के लघु सचिवालय में मंगलवार को मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) की 34वीं गवर्निंग बॉडी की मीटिंग आयोजित की गई। फरीदाबाद मंडल आयुक्त एवं एमडीए चेयरमैन संजय जून ने अध्यक्षता करते हुए मेवात क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित विभागों को आगामी 10 दिनों के भीतर नए विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। आयुक्त संजय जून ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमडीए के माध्यम से ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे मेवात क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीकृत विकास परियोजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया और सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण कार्य शुरू बैठक में बताया गया कि गांव छपेड़ा में 32.63 करोड़ रुपए की लागत से ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके अतिरिक्त, नूंह में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और गांव आकेड़ा में यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। वन विभाग द्वारा लगभग 1.98 करोड़ रुपए की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नूंह की पुरानी तहसील परिसर में करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से संग्रहालय एवं ऑडिटोरियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही, पुरानी एसडीएम कोर्ट परिसर में 200 विद्यार्थियों की क्षमता वाली एक आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। जिले के सभी उपमंडलों और 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में भी पुस्तकालय खोलने की योजना है। मुख्यमंत्री मेवात उत्थान योजना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री मेवात उत्थान योजना, सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। गांव मढ़ी स्थित मेवात एक्सीलेंस सेंटर में वर्तमान में 86 विद्यार्थी नीट और जेईई की निःशुल्क तैयारी कर रहे हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बैठक में विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, पलवल उपायुक्त डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर, एडीसी ज्योति, विभिन्न एसडीएम, विभागीय अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles