![]()
भिवानी में चाणक्य ज्ञानदीप मंच द्वारा विश्व ब्राह्मण दिवस और चाणक्य जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री शेखावाटी ब्रह्मचारी आश्रम की यज्ञशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन यज्ञ के साथ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम और आचार्य चाणक्य के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके किया। मुख्य अतिथि प्रशासक शुकदेव मुनि ने भगवान परशुराम और नीति-प्रधान आचार्य चाणक्य के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला और सफल आयोजन के लिए मंच को बधाई दी। वहीं मंच के सहसंयोजक डॉ. अनिल वशिष्ठ ने चाणक्य के संघर्षों और उनके द्वारा रचित कौटिल्य अर्थशास्त्र की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए बताया कि कैसे आचार्य ने अपनी दूरदर्शिता से एक साधारण चरवाहे को सम्राट चंद्रगुप्त बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर चाणक्य ज्ञानदीप मंच के संयोजक अशोक कुमार शर्मा ने मंच के दूरदर्शी उद्देश्यों को सांझा करते हुए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मंच के संकल्पों को दोहराया। सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रहा
उन्होंने कहा कि चाणक्य ज्ञानदीप मंच का मुख्य ध्येय हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है। मंच पूरी तरह से सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रहा है। समाज के कल्याण के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है और इसके लिए हमें जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने मंच की आगामी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का बीजारोपण करना, ताकि वे एक बेहतर नागरिक बन सकें। देववाणी संस्कृत के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करना। मंच ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा
युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाना। समाज के होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों को कैरियर व शिक्षा के क्षेत्र में सही राह दिखाना और उनका संबल बनना। संयोजक ने यह भी घोषणा की कि मंच हर वर्ष इस प्रकार के गरिमामयी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि समाज में वैचारिक और नैतिक जागृति बनी रहे। इस दौरान डॉ. संजय मुदगिल, नरेश कुमार शर्मा, संजय शर्मा, देवेंद्र अत्रि, देवेंद्र कुमार गौड़, अमन कुमार गौड़, सुरेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Source link
भिवानी में मनाया विश्व ब्राह्मण दिवस और चाणक्य जन्मोत्सव:बोले- युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है चाणक्य ज्ञानदीप मंच का उद्देश्य







