spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जॉकी शोरूम मैनेजर की चाकू मारकर हत्या:हांसी में कार में आए हमलावर, कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ वार किए




हरियाणा के हांसी में शनिवार रात जॉकी शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को साथी कर्मचारियों ने तत्काल हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हिसार निवासी सूरज जैन के रूप में हुई है। घटना के समय रात लगभग 8:45 बजे वह एनएच-10 स्थित मार्केट में शोरूम पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर मार्केट में आए। किसी बात पर बहस होने के बाद आरोपियों ने मैनेजर पर चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपियों का गाड़ी से भागने का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हत्या से जुड़ी तस्वीरें… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles