spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह जेल में हेल्प डेस्क की शुरुआत:कैदियों के परिजनों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह, लीगल वालंटियर्स तैनात किए




नूंह जिला कारागार में बंद कैदियों और उनके परिजनों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जेल के मुलाकाती क्षेत्र में एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां आने वाले लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह, उनके अधिकारों की जानकारी और विभिन्न न्यायिक प्रक्रियाओं से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था शुरू की गई है। हेल्प डेस्क पर पैरा लीगल वालंटियर्स तैनात किए इसका मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों और उनके परिवारों को कानूनी जानकारी के अभाव में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। हेल्प डेस्क पर पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) तैनात किए गए हैं, जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपनी सेवाएं देंगे। ये वालंटियर्स मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें उचित कानूनी सहायता प्राप्त करने का मार्ग बताएंगे। सीजेएम नेहा गुप्ता ने बताया कि जेल में बंद कैदियों के परिवारों को जमानत, अपील, मुकदमों की प्रगति और सरकारी कानूनी सहायता योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होती। जानकारी के अभाव में उन्हें कई बार अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह हेल्प डेस्क उनके लिए एक महत्वपूर्ण सहारा साबित होगा। मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना जिम्मेदारी : सीजेएम DLSA सचिव और CJM नेहा गुप्ता ने बताया कि, सभी को न्याय की समान पहुंच सुनिश्चित करना विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और कानूनी जानकारी से वंचित लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। इसी सोच के तहत जिला कारागार के मुलाकाती क्षेत्र में हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल को न्याय व्यवस्था को अधिक जनहितैषी और सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles