spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में कंपनी के केबिन से दो AC चोरी:शीशा तोड़कर घुसे चोर, स्टेबलाइजर और मार्बल टेबल भी ले गए




सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में स्थित महादेव इंडस्ट्रियल टाउनशिप (M.I.T) की एक निर्माण साइट पर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने साइट के मुख्य द्वार पर बने केबिन का शीशा तोड़कर दो एसी यूनिट, वोल्टेज स्टेबलाइजर और मार्बल की टेबल चुरा लीं। खरखौदा थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक के सुंडाना गांव निवासी साइट इंजीनियर संजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साइट के मुख्य गेट पर सुरक्षा के लिए करीब 10 दिन पहले केबिन स्थापित किए गए थे। 29 मई 2026 की सुबह लगभग 7 बजे जब वे साइट पर पहुंचे, तो उन्होंने केबिन का शीशे का दरवाजा टूटा हुआ पाया। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। साइट इंजीनियर ने की तलाश, नहीं लगा सुराग इंजीनियर संजीत के अनुसार, चोरों ने 27 और 28 मई की दरमियानी रात को इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने केबिन से ओ जनरल कंपनी की दो स्प्लिट एसी आउटडोर यूनिट (जो केबिन के ऊपर रखी थीं), केबिन के अंदर लगी दो एसी इनडोर यूनिट, दो वोल्टेज स्टेबलाइजर और मार्बल की दो टेबल चुरा लीं। चोरी का पता चलने के बाद, संजीत कुमार ने अपने स्तर पर साइट के आसपास और मजदूरों से पूछताछ की। हालांकि, कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी। खरखौदा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इंडस्ट्रियल टाउनशिप के मुख्य गेट और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles