spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में दो विवाहिताओं से मारपीट, घर से निकाला:चार साल की बेटी को छीना, मायके से कैश लाने की डिमांड, गाड़ी तोड़ी




पलवल में दहेज न मिलने पर दो विवाहिताओं को घर से निकालने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में विवाहिताओं ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने दोनों शिकायतों पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी सीमा के अनुसार, पहला मामला पोंडरी गांव निवासी राधा से संबंधित है। राधा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु के बाद उसके नाना-नानी ने वर्ष 2018 में उसकी शादी कटेसरा गांव निवासी राहुल से की थी। शादी के बाद से ही पति राहुल और सास लाली उससे दहेज में एक लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। जान से मारने की धमकी देने का आरोप दहेज की मांग पूरी न होने पर राधा के साथ मारपीट की जाती थी। राधा ने बताया कि उसकी एक चार वर्षीय बेटी है, जिसे ससुराल वालों ने उससे छीन लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि वह बिना दहेज के वापस आई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला हरी नगर, पलवल निवासी नेहा का है। नेहा ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में मिंडकोला गांव निवासी गजेंद्र से हुई थी। नेहा का एक बेटा है और वह फिलहाल गर्भवती है। आरोप है कि उसकी सास कृष्ण और अन्य परिजन उससे दहेज में एक कार और दो लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। पिता की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त दहेज की मांग पूरी न होने पर नेहा के साथ मारपीट की जाती और उसे ताने दिए जाते थे। नेहा ने बताया कि उसके देवर ने भी उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को सूचना दी। जब उसके माता-पिता और भाई मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उसके पिता की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके संबंध में महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति गजेंद्र, सास कृष्ण व देवर अमित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles