spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में ग्रामीणों ने बिजली घर पर जड़ा ताला:धरना दिया, विद्युत कटौती से नाराजगी, बोले- अपने खर्च पर करवानी पड़ती है मरम्मत




हरियाणा के हांसी जिले के डाटा और मसूदपुर गांवों के ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम मसूदपुर बिजली घर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और बिजली विभाग तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण बिजली कटौती और विभाग की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। गांव डाटा निवासी अमन के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्रित हुए, ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लगभग 15 वर्षों से गांव में बिजली विभाग का कोई लाइनमैन तैनात नहीं है। जिससे बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लाइन में खराबी आने पर ग्रामीणों को निजी व्यक्तियों से अपने खर्च पर मरम्मत करवानी पड़ती है। अमन ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों का रवैया भी ठीक नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्रामीण बोले- कई बार शिकायत दी, नहीं निकला समाधान ग्रामीणों के अनुसार, बिजली विभाग के एससी और अन्य अधिकारियों को भी कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। भीषण गर्मी के दौरान गांवों में रात को 15-15 बार तक बिजली कटौती हो रही है। इस कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस बिजली घर से जुड़े डाटा और मसूदपुर गांव लंबे समय से बिजली समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन विभाग उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत का प्रयास किया। हालांकि, कोई सहमति नहीं बन पाई और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर बिजली घर के बाहर डटे हुए थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles