spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना के खाटू श्याम मंदिर की चोरों ने तोड़ी दीवार:दरवाजे को किया क्षतिग्रस्त; दुकान के बाहर रखा सामान जलाया; वारदात CCTV में कैद




लुधियाना के धर्मपुरा इलाके में स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर (खाटू श्याम दरबार) में देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने दीवार तोड़ी दी। इसके बाद मंदिर के नजदीक एक दुकान के बाहर पड़ा सामान भी जला दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष है। मंदिर प्रबंधन और लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चोर मंदिर परिसर की दीवार तोड़ने के बाद जब मंदिर के प्रांगण में पहुंचा तो सीसीटीवी कैमरों में वह कैद हो गया। जानकारी के मुताबिक रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच कुछ युवक मंदिर परिसर में घुस आए। आरोपियों ने मंदिर के बाहरी हिस्से में स्थापित शनि महाराज की मूर्ति के नीचे बनी दीवार को तोड़ दिया और अंदर जाने के लिए दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आवाजाही के कारण बदमाश मौके से हुए फरार स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाश मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे थे, लेकिन मुख्य सड़क पर आवाजाही और शोर होने के कारण वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सके और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान मंदिर के साथ लगती बर्तनों की दुकान को भी निशाना बनाया गया। दुकानदार रविंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों ने उनकी दुकान के बाहर रखा बड़ा लकड़ी का बेंच आग लगाकर जला दिया। रविंद्र कुमार के मुताबिक रात करीब ढाई बजे पड़ोस में रहने वाले चौकीदार ने उन्हें सूचना दी। इसके बाद वह अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आग दुकान के ऊपरी शेड तक पहुंच सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस सीसीटीवी की कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मंदिर प्रबंधन और पंडित जी की शिकायत के आधार पर मामला की जांच कर रहे है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles