spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में नाबालिग लड़के ने किया सुसाइड:चारपाई के सहारे लगाया फंदा, पारिवारिक परेशानी के चलते तनाव में था




सिरसा जिले के डबवाली के वार्ड नंबर 19 शिवनगर में एक 17 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। नाबालिग ने अपने घर में चारपाई से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट के ड्राइवर कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बॉबी (17) पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। बॉबी पिछले कई दिनों से पारिवारिक तनाव के चलते मानसिक रूप से परेशान था। चारपाई को दीवार के सहारे खड़ा किया, लगाया फंदा उसने अपने कमरे में चारपाई को दीवार के सहारे खड़ा कर एक साफे (कपड़ा) से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने के बाद चारपाई नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग बॉबी के घर पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपस्थित लोगों से जानकारी एकत्र की और मृतक के शव को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मृतक बॉबी अविवाहित था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसके दो भाई और एक बहन हैं। उसके पिता प्रकाश सिंह एक तेल फैक्ट्री में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौके पर पहुंचे एसएचओ देवीलाल ने बताया कि पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles