spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उकलाना में तूफान-ओलावृष्टि से फसल, सोलर पैनल क्षतिग्रस्त:कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल बोले- तुरंत मुआवजा दे सरकार, गिरदावरी कराने की मांग




उकलाना क्षेत्र में गुरुवार को आए तेज तूफान और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में फसलें खराब हो गईं, जबकि तेज हवाओं के कारण किसानों द्वारा लगाए गए सोलर पैनल भी टूट गए। इसे लेकर उकलाना के कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने सरकार से किसानों को तुरंत उचित मुआवजा देने की मांग की है। विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को समय पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके चलते किसानों को मजबूरी में अपने खर्च पर सोलर पैनल लगवाने पड़े। अब हाल ही में आए भीषण तूफान और ओलावृष्टि के कारण बड़ी संख्या में किसानों के सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। प्राकृतिक आपदा ने किसानों को कमजोर किया : सेलवाल उन्होंने कहा कि किसान पहले ही बढ़ती लागत, महंगे कृषि उपकरण, खाद-बीज और सिंचाई के खर्चों से परेशान हैं। ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने उनकी आर्थिक स्थिति को और अधिक कमजोर कर दिया है। विधायक ने कहा कि सरकार को तुरंत विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों की खराब हुई फसलों का सही आंकलन करना चाहिए और प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। सरकार को तुरंत उठाने चाहिए ठोस कदम : नरेश नरेश सेलवाल ने यह भी मांग की कि जिन किसानों के सोलर पैनल टूटे हैं, उनके नुकसान की भी भरपाई सरकार द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राहत देने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि किसान आर्थिक संकट से उबर सकें। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते किसानों को राहत नहीं मिली तो किसानों में सरकार के प्रति नाराजगी और बढ़ेगी। विधायक ने अपील की कि प्रभावित गांवों का तुरंत सर्वे करवाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles