spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में 10 टोल कर्मचारियों पर FIR दर्ज:बीटेक छात्र की पिटाई की, अपने गांव लौट रहा था, गंभीर हालत में PGI रेफर




करनाल में एनएच-709ए पर प्योंत स्थित करनाल-असंध टोल प्लाजा पर टोल क्रॉसिंग को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 टोल कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव कत्लाहेड़ी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मई को वह अपनी बुआ के बेटे एवं बीटेक के छात्र रॉकी उर्फ योगराज के साथ जलमाना से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब 9 बजे जब वह प्योंत स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी फोर्ड इको स्पोर्ट गाड़ी को टोल फ्री लेन में लगाया। उनका कहना है कि लोकल होने के कारण उनका वाहन टोल टैक्स मुक्त श्रेणी में आता है। उस समय बैरियर गिरा हुआ था और कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। कई बार हॉर्न बजाने और इशारा करने के बावजूद कोई नहीं आया। आधार कार्ड दिखाने पर भड़के कर्मचारी शिकायत के अनुसार, इसके बाद रॉकी गाड़ी से उतरकर कर्मचारियों को बुलाने और मोबाइल में आधार कार्ड दिखाने गया। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत टोल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिना किसी कारण अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर मामला बढ़ गया। ईंट, डंडे और लोहे की रॉड से किया हमला अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि दलवीर, अंकित, अजय, राजवीर समेत करीब 10 टोल कर्मचारियों ने रॉकी को घेर लिया और ईंटों, डंडों, लोहे की रॉड, थप्पड़ों और मुक्कों से बुरी तरह पीटा। हमले में युवक के संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उस समय कई कर्मचारी बिना वर्दी और बिना नेम प्लेट के थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हुआ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles