spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में सरकारी कर्मचारी से 6 लाख की ठगी:ऑस्ट्रेलिया से आया भाई का फर्जी मैसेज; ठगों ने वीजा रद्द होने का डर दिखाया




जींद में साइबर ठगों ने विदेश में रह रहे रिश्तेदारों के नाम पर ठगी का नया तरीका अपनाया है। शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी से उसके ऑस्ट्रेलिया स्थित चचेरे भाई का वीजा रद्द होने और पकड़े जाने का झूठा डर दिखाकर 6 लाख 6 हजार रुपये ठग लिए गए। इस संबंध में जींद के साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। गाँव अलेवा निवासी सतीश कुमार शिक्षा विभाग के बीईओ कार्यालय में कार्यरत हैं। उनके चचेरे भाई रणबीर ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। 14 मई 2026 को सतीश के फेसबुक मैसेंजर पर रणबीर के नाम की आईडी से एक मैसेज आया। ठग ने भारत आने और खाते में पैसे डालने की बात कहकर सतीश से बैंक खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद मैसेंजर पर 9 लाख 45 हजार 50 रुपये जमा होने की एक फर्जी रसीद भी भेजी गई। इसके तुरंत बाद ठग ने एक तथाकथित ट्रैवल एजेंट का नंबर देकर व्हाट्सएप कॉल करने को कहा। एजेंट ने सतीश को डराते हुए बताया कि रणबीर को ऑस्ट्रेलिया में पकड़ लिया गया है और वीजा बचाने के लिए तुरंत पैसे भेजने होंगे। भाई को मुसीबत में समझकर सतीश डर गए। सतीश ने 14 से 17 मई के बीच अपने एसबीआई और पीएनबी खातों, पत्नी सुदेश के खाते, तथा अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के अलग-अलग बैंक खातों से किश्तों में कुल 6 लाख 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 17 मई को जब ठग ने रणबीर की एयर टिकट कराने के लिए 1 लाख 90 हजार रुपये की और मांग की, तब सतीश को शक हुआ। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रणबीर से संपर्क किया, तो पता चला कि वह बिल्कुल ठीक है और उसने कोई पैसे नहीं मांगे थे। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना जींद ने 27 मई 2026 को अज्ञात ठगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबरों और बैंक खातों को ट्रेस कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles