spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में दो युवकों की मौत, गाड़ी जब्त; आरोपी ड्राइवर मौके से फरार




फरीदकोट के गांव महमूआणा के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे एक आई-20 कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे और हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव महमूआणा निवासी गुरप्रीत सिंह(18) और जशनप्रीत सिंह(18) के रूप में हुई है। दोनों युवक पल्लेदारी का काम करते थे और सुबह काम के लिए फरीदकोट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव की मुख्य सड़क पर चढ़ते ही सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि कार ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। मृतक के चाचा निर्मल सिंह और भाई गुरभेज सिंह ने बताया कि दोनों रोजाना साथ काम पर जाते थे। बुधवार को विशेष काम होने के कारण वे सुबह जल्दी घर से निकले थे, लेकिन गांव में ही हादसे का शिकार हो गए। परिजनों का आरोप है कि कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ और हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर धरना दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles