![]()
कैथल में ढांड थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 25 वर्षीय विवाहिता से दहेज मांगने और उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में रुपए लाने की मांग कर रहे थे, उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके पहुंची। इस संबंध में विवाहिता ने महिला थाना कैथल में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, सास व जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र के युवक से हुई थी शादी विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2023 में उसकी शादी कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमित के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे ठीक-ठाक रखा, लेकिन बाद में उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। उसे बार-बार पीटा जाता था। आरोपी पति उसे रात को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल देता था और उसकी मां व जेठ भी आरोपी का साथ देते थे। परिजनों ने कई बार समझाया, लेकिन नहीं माने इस बारे में उसके परिजनों ने कई बार आरोपियों को समझने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना की जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ के दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा:रात को धक्के देकर बाहर निकाला, पैसे मांग रहा था पति







